
जौरा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठी मृतक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई नगर निरीक्षक दर्शन शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार बढमन निवासी मुकेश पुत्र पातीराम जाटव 20 वर्ष बाइक से अपनी भाभी रजनी पत्नी सोनू जाटव को बिठाकर जौरा की तरफ आ रहा था की शाम 7:00 बजे के लगभग मकुंदा की पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार मुकेश की दुखद मृत्यु हो गई जबकि रजनी जाटव गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जौरा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां मृतक मुकेश के शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया। गंभीर रूप से घायल रजनी को उचित इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
