
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 109 आवेदन दिये। जिसमें 81 नये आवेदन हैं तथा 28 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर पात्रता पर्ची, आधार कार्ड बनवाने, आंगनवाड़ी में भर्ती की जांच, अवैध कब्जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, लड़ाई-झगड़ा, समग्र आईडी, मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण की नकल आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
