खुनाझिरकला गांव में सनसनी: 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में हत्या

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मोहखेड़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल घटनास्थल का मौका-ए-मुआयना किया। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार खुनाझिरकला गांव की है।

जानकारी मुताबिक मृतक की पहचान प्राताप धुर्वे उम्र 60 वर्ष निवासी खुनाझिरकला का रहने वाला है। शनिवार सुबह जब लोगों ने प्राताप धुर्वे का शव देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

सर्वर अपडेट करने आज बंद रही मंडी

Sat Oct 25 , 2025
ब्यावरा। भावांतर योजना के पहले दिन 24 अक्टूबर को अधिक लोड होने से सर्वर डाउन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिले की कई कृषि मंडियो में परेशानी के साथ नीलामी कार्य भी प्रभावित हुआ. इसको देखते हुए मंडी बोर्ड द्वारा शनिवार को सर्वर अपडेट करने का […]

You May Like

Play sound