बैटरी रिक्शा में आग लगाने का आरोप

भोपाल।पिपलानी थाना क्षेत्र में एक बैटरी रिक्शा में आग की चपेट में आने से खाक हो गया. रिक्शा मालिक ने अज्ञात बदमाशों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. फरियादी मोहम्मद शराफत (44) ने बताया कि वह थाने के पीछे नेहरु नगर झुग्गी बस्ती में रहता है. गुरूवार की देर रात को मस्जिद के पास उसका रिक्शा खड़ा था. रात्रि के करीबन 3.30 बजे शराफत के छोटे भाई ने उसे फोन कर बताया कि रिक्शे में आग लगी है. आगजनी की घटना से मौके पर जुटी भीड़ ने जबतक आग पर काबू पाया तबतक रिक्शा पूरी तरह से खाक हो गया था. शराफत में पुलिस थाने में शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

पुलिस ने की अवैध शराब पीने और पिलाने वालों पर कार्रवाई

Fri Oct 24 , 2025
भोपाल।खजूरी थाना सडक पुलिस की अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वाले रेस्टोरेंट के साथ ही रिसोर्ट पर लगातार कार्यवाही जारी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की गई. इस दौरान कई रिसोर्ट में अवैध रूप से शराब पिलाई जा […]

You May Like