मैं वफादार कांग्रेसी, क्या एक फोटो से मेरी विश्वसनीयता तय करोगेः महाराज सिंह

ग्वालियर: मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं, मेरी पूरी जिंदगी कांग्रेस में वफादारी से बीती है, एक फोटो से मेरी विश्वसनीयता तय होगी क्या? उक्त उदगार मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने व्यक्त किये।पटेल ने प्रेस से चर्चा में कहा कि दीपावली पर सभी से मिलना जुलना होता है, कांग्रेसी भाजपा वालों से मिले या भाजपाई कांग्रेसियों से मिले, यह एक शिष्टाचार है, इसे मुददा बनाना छोटी मानसिकता का प्रतीक हैं।

पटेल ने बताया कि दिनभर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों व विधानसभा अध्यक्ष से विभिन्न दलों के लोग मिलते हैं, अपनी बात रखते है। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक व विधानसभा अध्यक्ष भी सबसे मिलते है तो क्या सब अपने दलों के प्रति गददार तो नहीं होते। पटेल ने बताया कि दीपावली पर सभी से मिलना होता है, मैं भी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से मिलने गया था।

उन्होंने मेरी उम्र देखकर मुझे पास बिठाया और दीपावाली की शुभकामनाएं भी दी। इसी बीच वहां कुछ लोगों ने फोटो लिया इसमे भी कोई बुराई नहीं थी। लेकिन वह फोटो किसी शरारती तत्व ने हमारे ही कांग्रेसी नगरपाल आर्य को देकर वायरल करा दिया। यह भी कतई बुरा नहीं हैं, लेकिन फोटो की आड़ में तुच्छ राजनीति करना अच्छी बात नहीं है। पटेल ने कहा कि वह 70 साल की उम्र के है और कांग्रेस में उनकी 53 साल की सक्रियता हैं। यदि भाजपा में जाना होता तो जब सिंधिया गये थे तब ही चला जाता।

Next Post

डरा रहे सिविक सेंटर में बड़े-बड़े खुले चैंबर

Tue Oct 28 , 2025
जबलपुर: मनमोहन नगर अस्पताल परिसर में खुले सैप्टिक टैंक में गिरकर बुझे एक ही घर के दो चिरागों की दर्दनाक घटना के बाद भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं। नतीजा… शहर के हृदय स्थल सिविक सेंटर में स्थित दवा बाजार के पास कई चैंबर खुले पड़े हुए हैं। स्थानीय दुकानदानों […]

You May Like