
भोपाल। होली पर्व के मौके पर राजधानी में करीब 1500 स्थानों पर होलिका दहन मंगलवार को देर रात किया गया. इसके साथ रंगोत्सव की शुरुआत हुई. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की चप्पे चप्पे पर नज़र बनी हैं. पुलिस हर एक चौराहे पर ड्रोन केमरों से निगरानी कर रही हैं. इसके साथ आपातकाल में लोगों के आवागमन को लेकर ही बेरीकेटिंग करके रास्तों पर व्यवस्था बनाई गई हैं.
होली के मौके पर भोपाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1200 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही शहर के सभी इलाकों में थानों का पुलिस बल भी जगह-जगह तैनात है. महौल बिगाड़ने वालों पर भोपाल पुलिस की विशेष निगरानी बनी हुई है.
शहवासियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार बनी है. कई स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है. इस दौरान किसी भी तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर न फैले इसके लिए साइबर क्राइम विशेष निगरानी कर रहा है. भड़काऊ पोस्ट या अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों की तरफ से दिए गए हैं. सड़क दुर्घटनाओँ की आशंका को देखते हुए भी प्रशासन स्तर पर तैयारियां की गई है.
