बैट्री दुकान में सेंधमारी कर बैट्रियां चोरी करने वाला गिरोह दबोचा, 31 बैट्री बरामद

ग्वालियर: बैट्री दुकान में सेंधमारी कर बैट्रियां चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पड़ाव पुलिस ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। चोरी की 31 बैटरी, 2 बैटरी चार्जर कुल कीमत 1 लाख 50 हजार एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा जप्त किया गया है। पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि सती विहारा कॉलोनी नाले के पास दो व्यक्ति दो प्लास्टिक के कट्टों में बैट्रिया लिए खड़े हैं, जो चोरी की होने की संभावना है।

पुलिस टीम मुखबिर के बताये अनुसार सती विहार कॉलोनी नाले के किनारे पहुंचा तो दो संदिग्ध लड़के खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर सकपका गये और मौके से भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम ने घेरकर दोनों को पकड़ा और नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम सन्नी उर्फ टुनटुन मांझी पुत्र नरेश मांझी उम्र 20 साल नि. खारा कुआ लधेडी थाना ग्वालियर व अरूण उर्फ गोलू बाथम पुत्र मनोज बाथम नि. सती विहार कोलोनी मछली मण्डी ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा दोनों संदेहियों से गहनता से पूछताछ की तो सन्नी उर्फ टुनटुन ने बताया कि उसने रात्रि में ब्लू पर्ल होटल के सामने बैट्री की दुकान में से बैट्रिया अपने साथी अरूण उर्फ गोलू वाथम के साथ मिलकर चोरी की थी और अपने तीसरे साथी देवेन्द कुशवाह को बुलाकर उसके रिक्शा में रखकर ले जाना बताया। दोनों आरोपियों के पास मिले प्लास्टिक के कट्टों की तलाशी लेने पर एक कट्टे में 11 बैट्रियां व एक कार्टून में 5 बैट्रियां व एक बैटी चार्जर व एक पेचकस जप्त किया गया। पुलिस को दूसरे आरोपी अरुण उर्फ गोलू बाथम पास मिले एक प्लास्टिक के कट्टे में 10 बैट्रियां व एक कार्टून में 5 बैट्रियां व एक बैट्री चार्जर मिला जिन्हे जप्त किया गया है।

Next Post

खुल के बोल अभियान से जुड़ीं 70 से अधिक किशोरियां, माहवारी स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Fri May 29 , 2026
भोपाल। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंत्रालय के पास स्थित वल्लभ नगर झुग्गी बस्ती में खुल के बोल जागरूकता सत्र का आयोजन किया, जिसमें 70 से अधिक किशोरियों को खुल के बोल अभियान से जोड़ते हुए उन्हें माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई.यह अभियान विभाग […]

You May Like