
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव कराने का रास्ता अब खुल गया है। आज चेंबर की कार्यकारिणी बैठक में निर्वाचन अधिकारी के रूप में अशोक विजयवर्गीय के नाम की मोहर लगा दी गई। चेंबर के निर्वाचन की तिथि 17 जुलाई तय कर दी गई है।
अब चेंबर के 3450 सदस्य अपने अध्यक्ष संयुक्त अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सचिव सहसचिव कोषाध्यक्ष सहित 165 कार्यकारिणी सदस्यों के लिये मतदान करेंगे। मतदान चेंबर परिसर में ही होगा।
इस बीच म.प्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के आगामी निर्वाचन हेतु क्रियेटिव हाउस की बैठक आज सोमवार को शाम 7:30 बजे से होटल रेडिसन, सिटी सेंटर पर आयोजित की गई है। मुख्य विषय में प्रत्याशियों की घोषणा रखा गया है।
