जड़ी-बूटी दिवस पर आयुर्वेद व स्वदेशी अपनाने का आह्वान

सीधी। पतंजलि किसान सेवा समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री मंदिर में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। वक्ताओं ने आचार्य बालकृष्ण के जीवन, आयुर्वेद व जड़ी-बूटियों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। किचेन गार्डन, जैविक खाद, स्वदेशी खानपान व परंपरागत खेती अपनाने का आग्रह किया गया। योग व प्राणायाम के बाद औषधीय व फलदार पौधों का रोपण व वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रयागलाल दिनकर ने ‘पंच-ज अभियान’ जल, जंगल, जमीन, जन और

जानवर की महत्ता बताई। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, योग शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

10 हजार का इनामी आरोपी शुभम सरदार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri Aug 8 , 2025
भोपाल। थाना कमला नगर पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी शुभम सरदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भोपाल जिले के एक दर्जन थानों में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 14 मार्च 2025 को अवैध शराब तस्करी के मामले में 76.86 लीटर शराब बरामद होने के बाद […]

You May Like