मक्सी: हत्या के मामले में मक्सी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार गत दिनों सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पिता रामप्रसाद कुंभकार निवासी झोंकर रोड मक्सी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है. मारपीट में आई चोटों के कारण इंदौर एमवाईएच अस्पताल ईलाज के दौरान मृत्यु भी हो गई है. सूचना पर से थाना मक्सी पर मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय जिला शाजापुर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन कर उनि अरविंद सिंह तोमर को मय टीम को विवेचना में रवाना किया गया. पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल को सील कर एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया. घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए.
घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर कथन लिए गए. जांच से पाया गया कि मृतक राकेश कुंभकार महावीर ब्रिक्स कंपनी झौंकर रोड मक्सी में काम करता था एवं कंपनी द्वारा दिए गए कमरे में अपनी पत्नी आरती के साथ रहता था. राकेश शराब पीता था एवं उसके पत्नी से आए दिन लडाई झगडे होते थे. जिस कारण उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर दिनांक 18 मार्च की रात में सोते समय अपने पति राकेश के सिर में पेवर ब्लॉक एवं पेट में चाकू मार कर हत्या कर दी.
मामले में उसकी पत्नी आरती को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा पति की हत्या करने की बात स्वीकार करने पर उसके गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त सीमेंट का पेवर ब्लॉक एवं एक चाकू जप्त किया गया. उक्त कार्यवाही में निरी संजय वर्मा, उनि अरविंद सिंह तोमर, उनि विजय खत्री, सउनि अभिषेक दीक्षित, सउनि संतोष रघुवंशी, सउनि नरेन्द्र बुंदेला, प्रआर राजेश जाट, प्रआर विरेन्द्र शर्मा, प्रआर हिरदेश दांगी, प्रआर किरण लक्षकार, आर जगदीश मीणा, आर राहुल जाट, आर सुरेश मालवीय एवं महिला आरक्षक ऋतु पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही
