बोलेरो और बाइक की टक्कर में 1 की मौत

सतना: मैहर जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-30 रीवा रोड पर लखवार के पास हुए सड़क हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बोलेरो और दोपहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कटनी निवासी राहुल तिवारी (28) पिता रामजी तिवारी के रूप में हुई। घायल अवनीश पटेल (30 वर्ष) पुत्र अमृतलाल पटेल, निवासी ईचौल मनी टोला, उचेहरा जिला सतना के निवासी बताए गए। प्राथमिक इलाज के बाद अवनीश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सतना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

काम से आये थे मैहर
बताया गया कि राहुल तिवारी किसी काम से मैहर आए थे। वे अपने दोस्त अवनीश पटेल के साथ बाइक से नादन-भेड़ा की ओर जा रहे थे। लखवार के पास उनकी बाइक की बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। अवनीश पटेल एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।

Next Post

कर्मचारियों की भारी-भरकम फ़ौज, फिर भी गंदा पानी

Wed Jul 22 , 2026
सतना : नगर पालिक निगम के जलप्रदाय विभाग की लचर और गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. सूचना के अधिकार से प्राप्त विभागीय दस्तावेजों ने विभाग के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं. जलप्रदाय विभाग में कुशल और अकुशल श्रेणियों को मिलाकर […]

You May Like