भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट जिले में आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदोन्नति पूर्व अलंकरण प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
उन्होंने पदोन्नत होने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस कर्मियों के परिश्रम, अनुशासन और सेवा भावना को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
