दो मोटर सायकल टकराई एक की मौत, अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर से जबरदस्ती

बनखेड़ी । बीती रात बनखेड़ी गाडरवाड़ा रोड पर लामटा गांव के पास दो मोटर सायकल आपस में टकरा गई उसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा एक घायल को निजी वाहन में लेकर शासकीय हॉस्पिटल लाए हॉस्पिटल में आकर सांसद दर्शन सिंह लोधी का नाम लेकर परिजनों ने खूब हंगामा किया तथा डॉक्टरो समेत महिला स्टाफ से भी अभद्रता की। जबकि डाक्टर मांझी को एंबुलेंस में बैठा कर जबरजस्ती साथ में ले गए उक्त अवसर पर थाना बनखेड़ी के पुलिस भी रही मौजूद जहां थाना प्रभारी बनखेड़ी ने सोहागपुर पुलिस को बोल कर सोहागपुर में उतरवाया इस मामले में कार्यवाही को लेकर अस्पताल स्टाफ ने थाना ओर तहसील में कलेक्टर ओर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की ओर इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे एस परिहार ने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं होंगी तो हम काम नहीं कर पाएंगे अस्पताल स्टॉप सुरक्षित रहेगा तभी काम कर पाएंगे डॉक्टर परिहार क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे है क्षेत्र में आक्रोश है

इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि एक्सीडेंट में दो लोग घायल थे एक का निधन हो गया है ऐसे मामले में परिजन आक्रोशित हो जाते है डाक्टर को साथ ले जाने की बात में कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। इस मामले को लेकर स्वस्थ राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने फेसबुक पर पोस्ट की डाक्टर व नर्सेज हमारी सेवा के लिए हैं। परन्तु चिकित्सा आक्रोश, डर या बंधक बना कर नहीं कराइ जा सकती। कृपया सद्-व्यवहार करें। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान सदस्य नीतिराज पटेल ने कहा कि गांव में जवान व्यक्ति की मौत हुई पूरे गांव में मातम पसरा है मामला चांदोन ग्राम का होने के कारण सांसद जी का नाम घसीटा जा रहा है

Next Post

कोल वाहन डिवाइडर से टकराया, चालक शीशा तोड़ते हुये सड़क पर गिरा 

Sun Apr 13 , 2025
सिंगरौली। गोरबी चौकी के सोलंग- पड़री मार्ग के मोड़ पर आज दिन रविवार की सुबह 8 बजे एक कोलवाहन डिवाइडर से टकरा गया। जहां चालक सामने की शीशा से बाहर सड़क पर फेका गया। जिसे गंभीर चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार टेलर वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 5835 बरगवां […]

You May Like

Play sound