सिंगरौली मेडिकल कॉलेज रहेगा शासकीय: मेश्राम

सिंगरौली : शासकीय चिकित्सा महावि.सिंगरौली को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर दिए जाने की चर्चाओं के बीच देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम द्वारा की गई पहल को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को पत्र सौंपकर सिंगरौली मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर नहीं देने तथा इसे पूर्णत: शास. बनाए रखने का आग्रह किया था। विधायक ने अपने पत्र में कहा था कि चिकित्सा महावि. में विद्यार्थियों ने शास. संस्थान समझकर प्रवेश लिया है।

ऐसे में पीपीपी व्यवस्था लागू होने से फीस में वृद्धि की आशंका के चलते विद्यार्थियों पर आर्थिक भार बढ़ सकता है। साथ ही सिंगरौली की गरीब एवं सामान्य जनता को मिलने वाली चिकित्सा सेवाएं भी महंगी होने की चिंता जताई गई थी। अब उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के धन से बने अथवा निर्माणाधीन शास. मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर नहीं दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय पर देवसर विधायक ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय छात्र हित और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

मंडला में दर्दनाक हादसा : पंडाल में सो रहे लोगों पर टूटा बिजली का तार, 4 की मौत, 3 घायल

Sat Sep 26 , 2026
  मंडला: नैनपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। घटना के […]

You May Like