मंडला: नैनपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। घटना के समय पंडाल में 7 से 8 लोग सो रहे थे। हादसे में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को जिला अस्पताल भेजा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली कंपनी और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, बिजली के खंभे में लगे टीसी और मीटर के पास से तार टूटकर पंडाल में गिरा था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
