कर्तव्यनिष्ठ पिता से ही संस्कारवान संतान का निर्माण

भोपाल। मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि पिता यदि कर्तव्यनिष्ठ होगा तो संतान संस्कारवान बनेगी और संतान कर्तव्यनिष्ठ होगी तो पितृभक्ति अपने आप उभरेगी। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अधिकारों की बात तो करती है पर कर्तव्य भूल जाती है। पहले लोग कम पढ़े-लिखे होते हुए भी कर्तव्यनिष्ठ थे। श्रीराम ने अधिकार होते हुए भी पिता की आज्ञा पालन कर आदर्श प्रस्तुत किया। मुनि श्री ने कहा कर्तव्यों की हीनता अधिकारों का नर्तन, कल और आज में बस इतना ही परिवर्तन। उन्होंने कहा परिवार में सभी यदि अपने कर्तव्य निभाएं तो जीवन सुखमय होगा। युवाओं से उन्होंने कहा कि दूसरों को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुशी के लिए कार्य करें। परिणाम की चिंता छोड़ पुरुषार्थ करें, असंतोष दुख और हानि का कारण बनता है।

 

Next Post

नर्मदापुरम में राहुल गांधी के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को मिला समर्थन

Sat Oct 18 , 2025
नर्मदापुरम। राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान वोट चोर, गद्दी छोड़ को नर्मदापुरम जिले में व्यापक समर्थन मिला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिले की चारों विधानसभाओं नर्मदापुरम, सिवनी-मालवा, सोहागपुर और पिपरिया से एकत्रित 60 हजार हस्ताक्षरित फॉर्म शुक्रवार को भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में […]

You May Like