नर्मदापुरम में राहुल गांधी के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को मिला समर्थन

नर्मदापुरम। राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान वोट चोर, गद्दी छोड़ को नर्मदापुरम जिले में व्यापक समर्थन मिला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिले की चारों विधानसभाओं नर्मदापुरम, सिवनी-मालवा, सोहागपुर और पिपरिया से एकत्रित 60 हजार हस्ताक्षरित फॉर्म शुक्रवार को भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में जमा किए। श्री पांडेय ने बताया कि जल्द ही 30 हजार और फॉर्म जमा किए जाएंगे। अभियान में युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, वहीं नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों को इस अभियान से जोड़ रहे हैं।

 

Next Post

तहसीलदार के नेतृत्व में पटाखा दुकानों की जांच-पड़ताल की गई

Sat Oct 18 , 2025
सरई: स्थानीय मुख्य बाजार में आज दिन शुक्रवार को तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा, थाना प्रभारी सरई जितेंद्र भदौरिया, सीएमओ सरई सुरेंद्र सिंह, ओईके राजस्व निरीक्षक रामनरेश सोनी, पटवारी दिनेश गुप्ता की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम सरई में स्थाई पटाखा लाइसेंस की जांच सरई मुख्य मार्ग में वार्ड क्रमांक 5 […]

You May Like