तहसीलदार के नेतृत्व में पटाखा दुकानों की जांच-पड़ताल की गई

सरई: स्थानीय मुख्य बाजार में आज दिन शुक्रवार को तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा, थाना प्रभारी सरई जितेंद्र भदौरिया, सीएमओ सरई सुरेंद्र सिंह, ओईके राजस्व निरीक्षक रामनरेश सोनी, पटवारी दिनेश गुप्ता की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम सरई में स्थाई पटाखा लाइसेंस की जांच सरई मुख्य मार्ग में वार्ड क्रमांक 5 में चंद्रशेखर गुप्ता पिता महादेव प्रसाद गुप्ता उम्र 69 वर्ष के निवास स्थान में की गई।

बताया गया की पटाखा का व्यवसाय नहीं करते हैं, पूर्व में मेरे द्वारा पटाखा विक्रय का स्थाई लाइसेंस प्राप्त किया गया था। वर्ष 2018 में पटाखे को जप्त कर थाना सरई में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई थी, उस समय से ही विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही सिविल न्यायालय देवसर में व वर्तमान सिविल न्यायालय सरई में प्रचलनशील है। मेरे द्वारा विगत 6 वर्षों से किसी भी प्रकार से पटाखे का व्यवसाय नहीं किया गया।

मौके पर पुलिस बल, नगर परिषद सीएमओ और तहसीलदार के समक्ष जांच की गई। मौके से कोई भी पटाखा सामग्री प्राप्त नहीं हुई। वहीं बाजार में स्थित दूसरे दुकान अजीज पिता रिसार के निवास में भी जांच की गई। अजीज के पुत्र रफीक के द्वारा बताया गया कि मेरे पिताजी की मृत्यु 2021 में हो चुकी है। पूर्व में उनके नाम से पटाखे का लाइसेंस बना हुआ था, उनके मृत्यु के पश्चात हमारे द्वारा पटाखे बेचने का कार्य नहीं किया गया है।

Next Post

करोड़ों के विकास व निर्माण कार्य की सौगात देंगे सीएम

Sat Oct 18 , 2025
सीहोर। सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिलकिसगंज में आयोजित कार्यक्रम में पीला मोजेक, कीट व्याधि एवं अतिवृष्टि से हुई सोयाबीन फसल क्षति से प्रभावित किसानों के खाते में राहत राशि अंतरित करेंगे. सीएम डॉ. यादव जिले के 205977 किसानों के खाते में 118 करोड़ 41 लाख रुपए की राहत […]

You May Like