खुद मुस्लिम समाज ने की वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग! कब्रिस्तानों पर अतिक्रमण से हुए परेशान

ग्वालियर: ग्वालियर में कब्रिस्तानों पर लगातार होते अतिक्रमण से परेशान होकर मुस्लिम समाज ने वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग की है. आरोप है कि कब्रिस्तान में लोग झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं. इस वजह से वहां पानी और गंदगी भर गई है, जिससे शवों को दफनाना मुश्किल हो गया है.लोगों ने स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा से कब्रिस्तानों को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है. सांसद ने उनकी समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया है. वहीं, संसद की संयुक्त समिति ने भी वक्फ बोर्ड में बदलाव की मंजूरी दे दी है. कई कब्रिस्तान ऐसे हैं, जहां मुस्लिम समाज के ही लोग कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं. आलम ये है कि कई अतिक्रमणकारियों ने अपने मकान अवैध रूप से बढ़ा लिए हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जो झोपड़ियां बनाकर यहां डेरा डाले हुए हैं.
शव दफनाने जाओ तो करते हैं झगड़ा
लोगों का कहना है कि थाटीपुर कब्रिस्तान में अतिक्रमण होने से शव दफनाना मुश्किल हो गया है. अगर यह शव दफनाने जाएं तो अतिक्रमणकारी आपत्ति जताते हैं, इसके अलावा वो लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं. वहीं, इन जगहों पर असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा रहता है.इस बारे में स्थानीय वक्फ बोर्ड की कमेटी सहित जिला और नगर निगम प्रशासन को भी अवगत कराया है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है.
ऐसे में परेशान लोगों ने वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग की है. साथ ही स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा से मुलाकात करके थाटीपुर स्थित कब्रिस्तान में हुए अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है.

Next Post

कसाई मंडी पुलिस चौकी का शुभारंभ

Tue Jan 28 , 2025
दमोह: पुलिस सहायता केंद्र चौकी कसाई मंडी थाना कोतवाली का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री जयंत मलैया के कर कमल से फीता काटकर शुभारंभ किया जा रहा है। इस दौरान दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी,पार्षद कविता राय, श्री शेनडे, कपिल सोनी, रमन खत्री, वरिष्ठ पत्रकार […]

You May Like