सुने मकान से लाखों के आभूषणों सहित डेढ़ लाख चुरा ले गए बदमाश

रतलाम। प्रदेश से बाहर जाने पर घर में अज्ञात बदमाशों ने चोरों की वारदात को अजांम दिया। अन्य परिजन परिवार के यहां गए थे। घर सुना होने से बदमाशों ने यहां वारदात को अंजाम दिया।

शहर में बदमाशों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत कसाई मंडी बस्ती में एक सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। चोरी की घटना रईस पिता नाहर मोहम्मद के मकान में हुई है। रईश गुरुवार दोपहर उर्स के लिए यूपी के मकनपुरा गए थे। घर में उनकी मां छोटी बी, पत्नी और तीन बच्चे थे। रात में सभी रईस के बड़े भाई हमीद कुरैशी के घर सोने चले गए थे। रईश कुरैशी की मां छोटी बी ने बताया घर दो माह बाद पोती की शादी होना है। उसके लिए आभूषण खरीदे थे। घर में रखी कान के सोने के लटकन, मंगलसूत्र, नाक के दो कांटे, सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट चोरी कर गए। इसके अलावा उनकी खुद की चांदी के ढाई सो ग्राम की दो जोड़ पायजब, चांदी की तीन चेन, चांदी के कंगन भी चुरा ले गए। एक दिन पहले ही वीसी के डेढ़ लाख रुपए आए थे। वह भी चोर चुरा ले गए। बच्चों के गुल्लत तोड़ कर उसमें रखे तीन से चार हजार रुपए भी चुरा कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची भी पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

 

घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला

 

शनिवार सुबह करीब 10 बजे रईस का बेटा मुनाफिर कुरैशी (12) व बेटी खातमा (9) घर आए तो ताला खुला मिला। बच्चों ने दादी व मां को बताया। घर के अंदर गए तो अलमारी खुली थी। सामान बिखरा हुआ था। अमलारी में एक बॉक्स में रखे सोने व चांदी के आभूषण नहीं थे। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Next Post

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे शहपुरा में 2 क्लीनिक

Sat Nov 8 , 2025
जबलपुर। बिना रजिस्ट्रेशन के शहपुरा में चल रहे 2 क्लीनिक शनिवार दोपहर को सील कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. सीके अतरौलिया ने बताया कि बंगाली 2 डॉक्टर्स के क्लीनिक सील किए गए क्योंकि इनके रजिस्ट्रेशन नहीं थे। जानकारी के अनुसार शनिवार को सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने शहपुरा […]

You May Like

Play sound