सागर: वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे (विश्व मोटरसाइकिल दिवस) के अवसर पर सागर शहर में बाइकर्स क्लब ‘सेंट्रिक राइडर्स सागर’ (सी आर एस) द्वारा एक विशेष मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में लगभग 15 उत्साही राइडर्स ने हिस्सा लिया।सभी सदस्यों ने अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पूरे शहर का भ्रमण किया।
रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राइडर्स ने लोगों को वाहन चलाते समय हमेशा ‘हेलमेट’ लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।सुरक्षित सफर और हेलमेट की अनिवार्यता को बढ़ावा देने वाली राइडर्स की इस अनूठी पहल की शहरवासियों ने काफी सराहना की।
इस रैली में डॉ. ओझा, डॉ. त्रिदिब, डॉ. राकेश, माणिक राज, सौरभ रांधेलिया, डॉ. समीर, पराग सुरेलिया, हिमांशु स्वर्णकार, ऋषि सैनी, वेदांत गुप्ता, अक्षत जैन आदि शामिल रहे।
