
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत बिजौरी स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोल 200 वर्ष पुरानी पारसनाथ भगवान की छोटी पीतल प्रतिमा, आठ मूर्तियों के ऊपर लगे चांदी के छत्र और नीचे रखे चार छत्र कुल 12 चांदी के छत्र, दान पेटी में रखा चढ़ावा पार कर दिया। आज सुबह जब चोरी का पता लगा तो आक्रोश फैल गया, मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
