निगमायुक्त ने भ्रमण कर देखी साफ सफाई व्यवस्था

ग्वालियर: निगम आयुक्त संघप्रिय ने मुरार क्षेत्र का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर उन्होंने मैदानी अमले को फटकार भी लगाई। समय से काम करने की चेतावनी भी दी।निगम आयुक्त संघप्रिय ने मुरार क्षेत्र के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़कों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख मार्गों पर साफ सफाई प्रॉपर हो, कहीं भी कचरा नहीं दिखना चाहिए। इसके साथ ही डिवाइडरों पर ग्रीनरी बडाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज दंदरौआ में 44.5 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Sat Jun 28 , 2025
भिंड:प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 28 जून को भिण्ड जिले के विकासखण्ड मेहगांव के ग्राम दंदरौआ में आयोजित किसान एवं रोजगार सम्मेलन कार्यक्रम में जिले के 44.5 करोड़ रूपये से अधिक राशि के विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव […]

You May Like

मनोरंजन