सौरभ दुबे
इटारसी: इटारसी जुड़वा भाईयों की कहानी आपने खूब सुनी होगी फिल्मों में देखी भी होगी। दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म राम और श्याम में उनकी पत्नियां भी पहचान नहीं पाती हैं कि कौन राम है और कौन श्याम ? बिल्कुल ऐसा ही नजारा आजकल इटारसी से कटनी के बीच से बीना, भोपाल, प्रयाग राज जाने वाले यात्रियों को परेशान करताहै।
विन्ध्याचल एक्सप्रेस जो इटारसी से बीना जंक्शन होते हुए भोपाल तक जाती है और इटारसी प्रयागराज छिवकी पैसेंजर ट्रेन जो इटारसी से प्रयागराज तक चलती है। दोनों ही ट्रेनों पर विन्ध्याचल एक्सप्रेस का बोर्ड रेल्वे द्वारा लगाया गया है। और संयोग से दोनों ही ट्रेन इटारसी स्टेशन पर आमने सामने के प्लेटफार्म पर लगी होती है। दोनों ट्रेनों के जाने के समय में लगभग 1 घंटे का गेप है। इटारसी बीना भोपाल विन्ध्याचल एक्सप्रेस शाम 4 बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है। जबकि प्रयागराज छिवकी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शाम 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है। है। दोनों ट्रेनों पर नाम और नंबर एक होने की वजह से प्रयागराज जाने वाले यात्री भोपाल पहुंच जाते हैं और भोपाल जाने वाले यात्री प्रयागराज पहुंच जा रहे हैं।
प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रेल यात्री वरिष्ठ पत्रकार रमा शंकर दुबे ने बताया कि रोज ही गांव के सीधे साधे यात्रियों को गलत ट्रेन में बैठ जाने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अनेकों बार यात्रियों के द्वारा शिकायत करने के बाद भी रेलवे प्रशासन के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही है। समस्या जस की तस बनी हुई है। यह है ट्रेनों के नंबर-
इटारसी प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन 11273-11274
इटारसी बीना भोपाल विन्ध्याचल एक्सप्रेस 11271-11272
दोनों ही ट्रेन पर विन्ध्याचल एक्सप्रेस भोपाल-इटारसी प्रयागराज छिवकी का बोर्ड लगा हुआ है।यह है प्रयागराज छिवकी पैसेंजर ट्रेन 1127311274 का रूट इटारसी जंक्शन, गुरमखेड़ी, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, सालिचौका रोड, गाडरवारा, बोहनी, करेली, नरसिंहपुर, बेलखेरा, करक बेल, श्रीधाम, भिटोनी, भेराघाट, मदन महल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा रोड, दुन्दी, स्लीमनाबाद रोड, निवार, कटनी जंक्शन, पटवारा, जुकेही, पाकारा रोड, अम्दारा, भदनपुर, मैहर, उन्छेरा, लगारगावान, सतना, सगमा, जैतवार, चितःरा, मझगवां, टिकरिया,मरकुंडी, मानिकपुर प्रयागराज छिवकी। यह है इटारसी बीना भोपाल विन्ध्याचल एक्सप्रेस 11271-11272 का रूट
इटारसी जंक्शन, गुराम्खेदी, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, सालिचीका रोड, गाडरवारा, बोहनी, करेली, नरसिंहपुर, बेलखेरा, करक बेल, श्रीधाम, भिटोनी, भेराघाट, मदन महल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा रोड, दुन्दी, स्लीमनाबाद रोड, कटनी, मुरवारा, रिती, सालिया, बंदक्पुर, दमोह, गणेशगंज, मकरोनिया, सागर, जेरुवा खेरा, खुई, बीना जंक्शन, मंडी बमोरा भोपाल जंक्शन।
