उल्टी दस्त से प्रभावित वार्डो में टैंकर से शुरू हुई पानी की सप्लाई

मुलताई: नगर के तिलकवार्ड, शास्त्री वार्ड सहित बैतूल रोड स्थित सुभाष वार्ड एवं प्रभावित क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा नलों से जलप्रदाय करना बंद कर दिया है।इसकी जगह पर नगरपालिका द्वारा टैंकरों से पीने के पानी का प्रदाय किया जा रहा है। जिससे लोगो को बपराव के लिए पानी नही मिल पा रहा है। बताया जाता है जनपद पंचायत के पास स्थित टंकी में जलप्रदाय के लिए एकत्रित होने वाले पानी की टेस्टिंग में पिकल नामक बैक्टरिया निकलने से नलों से जलप्रदाय बंद कर दिया है।

नगरपालिका सीएमओ रानी राठौर ने बताया मासोद रोड टैंक के पास से नालियों में डली पाइप लाइन बदलकर नई पाइप लाइन ऊपर से डाली जा रही है। वहीं नए पाइप बुलाकर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पाइप लाइन डालने के बाद जलप्रदाय किया जाएगा।वहीं कलेक्टर के निर्देशानुसार वाल्व चैम्बर भी सीमेंट के बजाए जा रहे है। लीकेज पर भी ध्यान दिया जा रहा है।जिससे पानी दूषित पानी की सप्लाई नही हो। पानी का सैम्पल लेकर टेस्टिंग कराई जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में जल प्रदाय के लिए बैतूल,आमला,आठनेर, बैतूल बाजार से भेजे गए टेंकरो से खरसाली फिल्टर प्लांट से पानी लाकर प्रदाय किया जा रहा है।जितने टेंकरो क8 आवश्यकता है उसका उपयोग कर शेष टैंकर वापस भिजवा दिए गए है। जलप्रदाय की शीघ्र सुचारू व्यवस्था बनाई जाएगी

Next Post

बाथरी साहू समाज के अध्यक्ष बने कैलाश

Tue Mar 4 , 2025
आठनेर: क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज की बैठक श्रीराम मंदिर आठनेर में संपन्न हुई जिसमें सर्व सहमती से समाज सेवी कैलाश आजाद को क्षेत्रीय श्री बाथरी साहू समाज आठनेर सेक्टर का अध्यक्ष मनोनीत कर प्रस्ताव पास किया गया साथ ही समाज में शादी कम खर्चीली व मृत्यु भोज बंद करने […]

You May Like