भोपाल, 08 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य सरकार बंद मिलों के मसले सुलझा रही है।
डॉ यादव ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही।
उन्होंने कहा कि कारखाने बंद हो जाएं, श्रमिकों का भुगतान बकाया हो जाए, तो सरकार को संबल बनकर आना चाहिए।
इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि इंदौर की हुकुमचंद मिल बंद होने के बाद वर्षों तक श्रमिकों का बकाया लंबित रहा, जिसमें सरकार ने 300 करोड़ रुपए का भुगतान श्रमिकों को कराया। अब ग्वालियर और रतलाम की बंद मिलों का मामला भी सरकार सुलझा रही है।
इंदौर की हुकुमचंद मिल बंद होने के बाद से वर्षों तक वहां के श्रमिकों के भुगतान का मसला लंबित रहा। डॉ मोहन यादव के मुख्मयंत्री बनने के बाद ये मामला सुलझा और श्रमिकों को उनके भुगतान का बकाया प्राप्त हुआ।
