मुंबई, 07 जुलाई (वार्ता) फिल्म निर्देशक एटली ने अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उन्हें भावुक अंदाज में शुभकामनाएं दीं। एटली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट कैंडिड तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, मेरे सबसे प्यारे रणवीर सिंह अन्ना!”एटली का यह संक्षिप्त लेकिन आत्मीय संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे दोनों के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान का प्रतीक मान रहे हैं।
इस पोस्ट के बाद प्रशंसकों को एटली और रणवीर सिंह का चिंग्स के लिए किया गया हाई-एनर्जी और मनोरंजक विज्ञापन भी याद आ गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री उस विज्ञापन में चर्चा का विषय बनी थी। एटली और रणवीर सिंह की संभावित फिल्मी साझेदारी को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। ऐसे में जन्मदिन पर एटली की इस पोस्ट ने उनकी आने वाली परियोजना को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक एटली और रणवीर सिंह की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों जल्द ही बड़े पर्दे पर भी साथ नजर आएंगे।

