युवक फांसी के फंदे पर झूला

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी सुहागी में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कन्हैया वैदेही 24 वर्ष निवासी कृष्णा कॉलोनी सुहागी ने सूचना दी कि वैलकम कालोनी महाराजपुर मे रहने वाली उसकी बहन आयुषी मौर्य ने फोन कर बताया कि पति आकाश मौर्य उर्फ उर्फ छोटू घर में सोया था सुबह 7 बजे देखने पर आकाश मौर्य कमरे में नहीं मिला, दूसरे कमरो में चैक किया तो दूसरे कमरे में पति आकाश फांसी पर लटका मिला है। फांसी लगा लेने से बहनोई आकाश मौर्य उर्फ छोटू 29 वर्ष की मौत हो गई।

Next Post

एसटीएफ ने दबोचे हथियार तस्कर, तस्करों के कब्जे से 3 पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त

Sat Jan 31 , 2026
ग्वालियर/शिवपुरी :स्पेशल टॉस्क फोर्स की ग्वालियर यूनिट ने शिवपुरी से 12 बदमाशों को दबोचा है। इनके पास से 3 पिस्टल और 4 कारतूस कब्जे से जब्त किये है। एसटीएफ अधिकारियों को खबर मिली थी कि शिवपुरी के रास्ते ग्वालियर में अवैध हथियारों की खरीद -फरोख्त होने वाली है। खबर मिलने […]

You May Like