
जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत सहदरा में बीती रात ट्रैक्टर पलटने से दो भाईयों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सतत सिंह 42 वर्षीय, रिश्ते के भाई अशोक सिंह 28 वर्षीय के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई का काम कर ट्रैक्टर लेकर लौट रहे था तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
