श्रद्धालय वृद्धाश्रम को शासन की योजनाओं का लाभ मिले – श्री चौधरी

धार।  श्रद्धालय वृद्धाश्रम आकर अच्छा लगा। संचालन संस्था द्वारा वृद्वजनों के लिए किए जा रहे कार्य जानकर बहुत अच्छा लगा। आंख व घुटनों के ऑपरेशन के साथ वृद्धजनों को बत्तीसी भी निःशुल्क लगवाई जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास होगा की शासन की योजनाओं का लाभ वृद्धाश्रम को मिले। ये उदगार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार श्री अभिषेक चौधरी ने वृद्धाश्रम में आयोजित मिलन समारोह में व्यक्त किए। एक वृद्ध के कार्य करने के लिए अनुरोध पर उन्होंने कहां कि श्रद्धालय वृद्धाश्रम स्थित दुकान के संचालन के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को कॉटन चादर भेंट की, वृद्धजनों का आशीर्वाद व स्नेह पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन श्री दिनेश वर्मा ने की। संचालन समन्वय भोज शोध संस्थान के डॉ दीपेंद्र शर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत वृद्ध पूरनचंद सक्सेना व तोताराम लववंशी द्वारा किया गया। सामाजिक विभाग समग्र अधिकारी श्री अवनिश दुबे व दिलीप पोटे उपस्थित थे। यह जानकारी आश्रम प्रबंधक विद्या गुंजाल ने दी।

Next Post

इंडिया गठबंधन की सोमवार की बैठक में शामिल होंगे 23 दल

Sun Jun 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की सोमवार को यहां होने वाली बैठक में 23 दलों ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में […]

You May Like