इंडिया गठबंधन की सोमवार की बैठक में शामिल होंगे 23 दल

नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की सोमवार को यहां होने वाली बैठक में 23 दलों ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यहां कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित इस बैठक में इंडिया गठबंधन के 23 दल शामिल हो रहे हैं। इस बारे में उन्हें इन दलों से बैठक में शामिल होने को लेकर पत्र मिल चुका है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों और कार्रवाइयों पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां लाखों लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही हैं, संविधान पर हमला कर रही हैं और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है, करोड़ों लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है तथा युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को झटका लगा है। साथ ही देश में निवेश के माहौल और विदेश नीति को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की।

श्री रमेश ने कहा कि भारत की तरह इंडिया गठबंधन भी अपनी विविधता के साथ एकजुट है और लोकतंत्र, संविधान तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करता रहेगा।

 

Next Post

स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, कई युवक युवती पकड़े

Sun Jun 7 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में आज रविवार रात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में हीलिंग सेलून स्पा पुलिस ने छापा डाला। पुलिस ने यहां से कई युवक युवतियों को संदेहास्पद स्थिति में पकड़ा है। इन सभी को पुलिस थाने लाकर स्पा संचालक से पूछताछ की जा रही है। Facebook Share on X […]

You May Like