नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने पहली बार महिला प्राचार्य की नियुक्ति की घोषणा की है।
कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने घोषणा की है कि प्रो सुसान एलियास एक जून 2026 से कॉलेज की 14वीं प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
बिशप और कॉलेज के अध्यक्ष द राइट रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप द्वारा जारी इस आदेश के साथ ही कॉलेज के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। यह पहला मौका है, जब इस संस्थान की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।
