खरीदी केन्द्रो में नही पहुंच रहे वारदाने और उठाव की गति धीमी

रीवा:जिले में गेंहू की खरीदी इस समय चल रही है. वारदाने के अभाव में कई जगह खरीदी प्रभावित हो रही है तो वही उठाव की गति बेहद धीमी है. जिसके कारण खुले आसमान के नीचे गेंहू रखा है. मंगलवार को हुई बारिश मेें गेंहू भीग भी गया. इसके बाद भी उठाव में गति देखने को नही मिल रही.गौरतलब है कि जिले भर में गेंहू की खरीदी इस समय तेज गति से हो रही है.

तमाम अव्यवस्था के बीच किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने पहुंच रहे है. करहिया मंडी में गेंहू पूरे परिसर में रखा हुआ है उठाव न होने के कारण यह स्थित बनी है. यही हाल अन्य खरीदी केन्द्रो में है. अभी किसान कटाई और गहाई में लगे हुए है, जैसे ही किसान खाली होगें अचानक खरीदी केन्द्रो में भीड़ बढ़ेगी. किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है.

अब तक 10364 किसानों से 56551.48 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. गेंहू उपार्जन की अंतिम तिथि 5 मई है. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि उपार्जित गेंहू में से 27404 टन गेंहू का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है. अब तक किसानों को 137 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 17001 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं. उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं

Next Post

77 हजार के पार पहुंचा खरीदी का आंकड़ा

Thu May 1 , 2025
जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का आंकड़ा 77 हजार मीट्रिक टन के पार पहुंच चुका है। जिसमें अभी तक 8862 किसानों ने अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेची है। उल्लेखनीय है कि 15 मार्च से शुरू समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो […]

You May Like