घरेलू विवाद हुआ हिंसक; पति-पत्नी की मारपीट में ससुर भी घायल

सीधी। खाना देर से बना तो पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। गुस्से में तमतमाई पत्नी ने भी विरोध करते हुए पति की धुनाई कर दी। बीच-बचाव करने आए ससुर को भी नहीं बख्शा, अब तीनों अस्पताल में भर्ती है। जिले के बम्हनी चौकी अंतर्गत ग्राम कुसमहर में यह घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुसमहर में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पति बुद्धसेन जायसवाल और पत्नी अर्चना जायसवाल के बीच खाना देर से बनने की बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। फिर गुस्से में आकर पति ने पत्नी को डंडे से पीट दिया लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। आहत और गुस्से में आई पत्नी अर्चना ने भी पलटवार करते हुए पति की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच जब बुद्धसेन के पिता मुन्ना जायसवाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो दोनों पति और पत्नी ने मिलकर उनके साथ भी मारपीट कर दी ।देखते ही देखते घरेलू विवाद ने पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा दिया। तीनों घायलों को गंभीर अवस्था में सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।सभी को मारपीट में चोटें आई हैं और हालत लहूलुहान बताई जा रही है। बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट की सूचना मिली है लेकिन अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

साइबर ठगी रोकने बैंक और पुलिस अधिकारियों ने बनाई साझा रणनीति

Fri May 23 , 2025
इंदौर. बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया. यह कार्यशाला रानी सराय स्थित डीसीपी कार्यालय पर आयोजित की. जिसमें शहर के विभिन्न प्रमुख बैंकों के नोडल अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए.कार्यशाला में पुलिस उपायुक्त […]

You May Like