नरवाई प्रबंधन को लेकर किसानों का अल्टीमेटम, एक नवंबर तक मशीनरी उपलब्ध कराओ

इटारसी। धान कटाई के बाद खेतों में बची नरवाई के प्रबंधन को लेकर क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने शासन-प्रशासन को एक नवंबर तक मशीनरी उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर मशीनें नहीं मिलीं तो किसान अपने तरीके से खेत तैयार करेंगे और किसी भी आगजनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। भीलाखेड़ी ग्राम पंचायत में किसानों ने ज्ञापन सौंपकर पूछा कि पराली नष्ट करने के लिए क्या शासन ने कोई व्यवस्था की है। संगठन के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि सरकार कमियां छुपाने के लिए एफआईआर का दबाव बना रही है। प्रवक्ता केशव साहू ने कहा कि समय सीमा पूरी होने पर संगठन आंदोलन करेगा।

 

Next Post

चक्रवात के असर से बदला मौसम, बारिश के येलो अलर्ट से चिंतित हुए किसान

Thu Oct 23 , 2025
रायसेन। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के असर से दीपावली के बाद से जिले का मौसम बदल गया है। कल दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम […]

You May Like