दोपहर 12 बजते ही शहर के मंदिरों में जन्मे प्रभु श्रीराम, जन्मोत्सव शुरू, मेलों में उमड़ी भीड़

ग्वालियर: चैत्र मास की महानवमी पर रविवार को आज दोपहर 12 बजते ही शहर के मंदिरों में भगवान प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। शंख, घंटे, घड़ियाल की मंगल ध्वनि से महाआरती की गई। भक्तों को पंजीरी महाप्रसादी का वितरण हुआ। श्रीराम स्तुति के लिए मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा हुआ। भगवान के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा है।

उत्सवी बेला में अनेक स्थानों पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। शहर में रामनवमी की धूम दोपहर 12 बजे प्रभु जन्म के साथ ही शुरू हो गई। मंदिरों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है।कई मंदिरों में फूलबंगला सजाया गया है। बड़े-बड़े कड़ाहों में प्रसादी तैयार की गई। फालका बाजार के राममंदिर में राम जन्मोत्सव भव्य रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें भगवान राम व माता सीता का आकर्षक श्रंगार किया गया।

दोपहर 12 बजे मंदिर में राम जन्म होते ही बैंड-बाजों के साथ आतिशबाजी की गई। जिसके बाद सभी श्रद्घालुओं को सिंघाड़े की पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया।अचलेश्वर मंदिर पर भगवान राम का अभिषेक : अचलेश्वर मंदिर स्थित राममंदिर पर राम जन्मोत्सव के दौरान सुबह भगवान श्रीराम का अभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर में फूलबंगला सजाया गया। साथ ही मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

Next Post

सीएम डॉ. यादव आज मैहर को देंगे 71 करोड के विकास कार्यों की सौगात

Sun Apr 6 , 2025
सतना:रामनवमी के दिन 6 अप्रैल को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 70 करोड 99 लाख 84 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवरात्रि के अवसर पर मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन-पूजन के उपरांत बंधा बैरियर में आयोजित आमसभा […]

You May Like