सीएम डॉ. यादव आज मैहर को देंगे 71 करोड के विकास कार्यों की सौगात

सतना:रामनवमी के दिन 6 अप्रैल को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 70 करोड 99 लाख 84 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवरात्रि के अवसर पर मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन-पूजन के उपरांत बंधा बैरियर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।

इन 52 कार्यों में 43 करोड 16 लाख 49 हजार रूपये के 38 विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 27 करोड 83 लाख 35 हजार रूपये लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Next Post

सतना उप जेल अधीक्षक पर कैदी से मारपीट के आरोप

Sun Apr 6 , 2025
सतना:केंद्रीय जेल सतना में निरुद्ध एक बंदी द्वारा वहां पर पदस्थ एक उप जेल अधीक्षक पर अन्य बंदियों के साथ मिलकर मारपीट करने और जान से मारने का षणयंत्र करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इस मामले में बंदी  के पिता द्वारा मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और […]

You May Like