सतना उप जेल अधीक्षक पर कैदी से मारपीट के आरोप

सतना:केंद्रीय जेल सतना में निरुद्ध एक बंदी द्वारा वहां पर पदस्थ एक उप जेल अधीक्षक पर अन्य बंदियों के साथ मिलकर मारपीट करने और जान से मारने का षणयंत्र करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इस मामले में बंदी  के पिता द्वारा मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और जेल महानिदेशक को लिखित शिकायत भेजते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है.

जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदई गांव का निवासी प्रमोद कुशवाहा केंद्रीय जेल सतना में सजायाफ्ता के रुप में निरुद्ध है. बंदी के पिता सौखीलाल कुशवाहा द्वारा मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और जेल महानिदेशक को शिकायती आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन के अनुसार केंद्रीय जेल सतना में बतौर उप जेल अधीक्षक पदस्थ अभिमन्यु पाण्डेय द्वारा बंदी प्रमोद के साथ स्वयं और अन्य बंदियों के साथ मिलकर गंभीर मारपीट की गई है.

इतना ही नहीं बल्कि उप जेल अधीक्षक द्वारा बंदी प्रमोद को जान से मारने का षणयंत्र भी किया जा रहा है. इस मामले के पीछे के कारण का उल्लेख करते हुए आवेदन में सौखीलाल द्वारा यह जानकारी दी गई है कि जेल के अंदर कारखाने में नवनीत सिंह ठाकुर के साथ उप जेल अधीक्षक ने मारपीट की थी. उक्त लंबित प्रकरण में बंदी प्रमोद चश्मदीद साक्षी था. साक्षी होने के कारण प्रमोद द्वारा न्यायालय में गवाही दी गई है.

जिसके चलते उप जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय प्रमोद से रंजिश मानने लगे. इसी रंजिश के चलते 28 मार्च की दोपहर पौने 3 बजे उप जेल अधीक्षक बंदी प्रमोद को जेल के उस स्थान पर ले गए जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं. उक्त स्थान पर उप जेल अधीक्षक ने बंदी रामसिंह कोल, मानिकलालू, बच्ची, कुबेर लोधी, कमलू सिंह, धीरेंद्र बिंदुआ, मुन्ना सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रमोद की बुरी तरह पिटाई की. इस दौरान डंडे, पट्टे और लात-घूंसों से गंभीर मारपीट की गई. इस दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए उप जेल अधीक्षक ने कहा कि यदि उनके खिलाफ गवाही दी तो जेल के अंदर पागल का इंजेक्शन लगवाकर खत्म कर देंगे.

Next Post

24 खंबा माताओं को लगा मदिरा का भोग

Sun Apr 6 , 2025
उज्जैन:सम्राट विक्रमादित्य के कार्यकाल में जब महामारी आई थी उस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए नगर पूजा प्रारंभ की गई थी, जिसका आज तक निर्वहन किया जाता है. चैत्र की नवरात्रि की अष्टमी पर महालया महामाया माता को मदिरा का भोग लगाकर 27 किलोमीटर तक अविरलधार चढ़ाई गई. […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।