
मंडला।हम फाउंडेशन भारत सामाजिक संगठन द्वारा प्रतिमाह की पहली तारीख को आयोजित किए जाने वाले “राष्ट्र के नाम दो मिनट राष्ट्रगान” कार्यक्रम का यह लगातार चौथा सफल माह रहा। नगर के नेहरू स्मारक परिसर में हुए आयोजन में देशभक्ति की भावनाएं गूंज उठीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रांत सारंगपाणी, कमांडेंट सीआरपीएफ 148 बटालियन मंडला थे।इस अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिकों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर जवानों की उपस्थिति से माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।कमांडेंट सारंगपाणी ने संगठन की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ऐसे राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। संगठन पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी माहों में इस विचार को अन्य स्थानों पर भी विस्तार दिया जाएगा।राष्ट्रप्रेम को समर्पित इस संकल्प के साथ कार्यक्रम में समाजसेवी व आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दो मिनट का राष्ट्रगान कर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
