फर्जी रसीद से वसूली करते युवक को ठेकेदार ने पकड़ा

रीवा:शहर के अंदर नगर निगम द्वारा अधिकृत ठेकेदार द्वारा टैम्पो-टैक्सी एवं व्यवसायिक वाहनो से वसूली की जाती है.लेकिन ठेकेदार के आड़ में फर्जी तरीके से रसीद बनाकर अवैध वसूली किये जाने का मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना अन्तर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक युवक को फर्जी रसीद के साथ वसूली करते हुए ठेकेदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. बतादें कि इसके पूर्व भी ठेकेदार द्वारा समान थाना एवं अन्य थानो में लिखित शिकायत कर बताया था कि कई लोग फर्जी रसीद से अवैध वसूली कर रहे है.

लगातार मिल रही शिकायत के बाद अधिकृत ठेकेदार मेसर्स एस.डी ग्रुप्स एण्ड एजेंसी के शुभम कुमार द्विवेदी लगातार शिकायत पर शहर का भ्रमण कर रहे थे. रात को जानकारी मिली कि पडऱा रेलवे ओवर ब्रिज के पास कुछ युवक अवैध वसूली कर रहे है. मौके पर जब पहुंचे तो एक युवक जिसकी पहचान दुर्गेश सोनी निवासी तरहटी के रूप में की गई है. जिसके द्वारा फर्जी रसीद के माध्यम से वसूली की जा रही थी.

जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. इसी तरह अन्य युवक है जो शहर के अलग-अलग हिस्सो में ठेकेदार की आड़ में फर्जी रसीद के सहारे अवैध वसूली कर रहे है. सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि नगर निगम द्वारा मामले की जानकारी दी गई है, जांच की जायेगी. जो तथ्य सामने आएगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी. उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में नगर निगम के राजस्व उपायुक्त द्वारा थाने में अवैध वसूली को लेकर शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी. जिसके बाद अधिकृत ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली करने वालो को रंगे हाथ पकडऩे की योजना बनाई और सूत्रो से मिली सूचना पर युवक को रंगे हाथ पकड़ा और पूरी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी.

Next Post

रक्षाबंधन पर बॉक्स ऑफिस का जलवा

Sun Aug 10 , 2025
बीते दिन यानी 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और इस मौके का फायदा फिल्मों को भी जमकर मिला। छुट्टी और वीकेंड के कॉम्बिनेशन ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ा दी, जिससे कई फिल्मों की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। इस समय […]

You May Like