रक्षाबंधन पर बॉक्स ऑफिस का जलवा

बीते दिन यानी 9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और इस मौके का फायदा फिल्मों को भी जमकर मिला। छुट्टी और वीकेंड के कॉम्बिनेशन ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ा दी, जिससे कई फिल्मों की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। इस समय थिएटर्स में ‘सैयारा’, ‘धड़क 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘किंगडम’ जैसी फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा चमक बिखेरी एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने।

दरअसल, रिलीज के 16वें दिन भी ‘महावतार नरसिम्हा’ का जादू कायम है। त्योहार के दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस टोटल 145.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शनिवार को इस फिल्म ने बाकि सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया।

Next Post

सड़क हादसों में चार मौतें, रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं

Sun Aug 10 , 2025
जबलपुर:आसपास के क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। बरेला में अज्ञात वाहन की टक्कर से फग्गनसिंह मरावी (23) ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। खितौला में आलोक पटैल (26) की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि पनागर में घायल केशलाल […]

You May Like