
इंदौर। सोमवार दोपहर शहर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने से कई क्षेत्रों में धूल का गुबार छा गया। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को धूल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
