GRP ने ट्रेन में मोबाइल चोरी का किया खुलासा 

इंदौर। जीआरपी रतलाम ने ट्रेन में मोबाइल चोरी का मामला सुलझाते हुए आरोपी कपिल सेन (निवासी आगर मालवा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पत्रकार बताकर यात्रियों से धोखा कर रहा था।

2 मई को वीरभूमि एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे युवक गालिया चरपोटा का मोबाइल चोरी हो गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़कर उसका बैग खंगाला तो उसमें तीन और मोबाइल, 10 सिम कार्ड, चार एटीएम, दो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ई-श्रम कार्ड, बैंक पासबुक और एक मेमोरी कार्ड बरामद हुई।

शाम को जीआरपी पुलिस शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगी खुलासा।

Next Post

अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन 

Sat May 31 , 2025
जबलपुर। अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना असामाजिक तत्वों द्वारा की गई थी। जिसको लेकर विभिन्न थाना अंतर्गत जिला अधिवक्ता संघ के सहयोग से एफ. आई. आर. भी दर्ज करवाई गई परंतु इन सभी मामलों को लेकर थाना प्रभारी द्वारा कोई भी कार्यवाही न करने की वजह से आज […]

You May Like