विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान: पांढुरना में हेलमेट न पहनने पर 453 चालकों पर कार्रवाई, 63 के लाइसेंस निलंबित

पांढुरना: सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के प्रति जागरूक करने जिले में 26 अप्रैल से 10 मई तक चलाए गए अभियान में पुलिस द्वारा जगह-जगह जागरूकता अभियान के माध्यम से स्कूली छात्रों के साथ ही आम नागरिकों को जागरूक किया गया ।
वहीं इस दौरान जिले में पुलिस विभाग द्वारा कि गई कार्यवाहीं के तहत 453 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाहीं कर एक लाख 35 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल कर 63 वाहन चालाकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाहीं भी कि गई।

गौरतलब हो कि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक प्रदेश व्यापारी विशेष हेलमेट अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद्र परिहार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशानुसार पांढुरना जिले में भी विशेष अभियान चलाया गया,जिसके तहत स्कूली छात्रों तथा आम लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूक करने जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया गया । इसके तहत जिले के विभिन्न पुलिस थाना तथा चौकियों के तहत 270 स्कूली छात्रों तथा 995 आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने एवं हेलमेट पहकर ही दोपहिया वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया ।
वहीं इस यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा आम लोगों का बताया कि पुलिस द्वारा की जाने वाली चालानी कार्यवाही केवल लोगों को जागरूक करना ही नहीं है बल्कि उसकी जान बचाना भी है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालानी कार्यवाही नही बल्कि दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दरों में कमी लाना है, जो दो पहिया वाहनों के चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के कारण ही हो रहीं है ।

विभागीय सूत्रों की माने तो 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिले में पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में कुन 453 बिना हेलमेट पहने वाले वाहन चालकों से जुर्माने के रूप में 135900 रुपए वसूल किए गए,वहीं 63 संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी कि गई है।

Next Post

साहब..मेरी बेटी को ढूंढ लीजिए एएसपी से पिता ने लगाई गुहार

Tue May 12 , 2026
जबलपुर: साहब..मेरी बेटी लापता है, पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अब तक बेटी का कोई सुराग नहीं लगा है। आप मेरी बेटी को ढूंढ लीजिए, मैं चौकी के चक्कर काट कर थक चुका हूं। ये गुहार पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अति. […]

You May Like