
जबलपुर। रांझी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दो बाइकें जब्त की गई टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि 27 जुलाई को आश्वनी सिंह पिता सोबरन सिंह निवासी अधारताल की बाइक क्रमांक एमपी 22 एमडी 3093 शोभापुर चौराहा व्हीकल फैक्ट्री मोड रांझी से चोरी हो गई थी। इसी प्रकार हर्ष गुप्ता पिता विमल गुप्ता 19 वर्ष निवासी केन्ट की बाइक क्रमांक एमपी 20 एक्सडी 1140 रांझी से 16 सितम्बर को पार हुई थी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगालेे। जिसके आधार पर पुलिस ने हिमांशु सोनी एवं हिमांशु झारिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनेां ने चोरियां कबूली । वाहनों को जब्त किया गया। दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है। हिमांशु सोनी के विरूद्ध पूर्व से 6 अपराध , हिमांशु झारिया के खिलाफ 3 अपराध दर्ज है।
