ईरिक्शा में मां-बेटी के बैग से लाखों के गहने-नकदी चुराए, महिला की हालत बिगड़ी

दतिया: ई रिक्शे में बैठीं मां-बेटी के बैग से ई रिक्शा सवार महिलाओं ने नकदी और गहने चुरा लिए। बैग से गहने और नकदी की चोरी होने का पता चलते ही महिला की ब्लड प्रेशर बढ़ गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसकी बेटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां इलाज किया गया। पीड़िता की ओर से सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है।

आगरा के गोकुलपुर लोहामंडी निवासी कुसुम देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार अपनी बेटी संगीता के साथ सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे पर बस से उतरी थीं। वह सलेमपुर रोड पर रहने वाले अपने भतीजे के यहां जाने के लिए विनोबा नगर चौराहे से ई रिक्शा में बैठीं। ई रिक्शा में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं।बैठते ही कुसुम देवी ने अपना बैग खोलकर किराए के 20 रुपये निकाले और ई रिक्शा चालक को दे दिए।

ई रिक्शा पर बैठीं दोनों महिलाएं रास्ते में ही उतर गईं। सलेमपुर रोड तिराहे पर कुसुम देवी ने आम खरीदने के लिए बैग खोला तो बैग से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, दो अंगूठी और पांच हजार रुपये गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ते में उतरीं दोनों महिलाओं की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सादाबाद कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र की नहीं है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है

Next Post

भूमियों का अर्जन किए बिना ही कर रहे खनन, याचिका में आरोप

Fri Jun 27 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन व जस्टिस डीके पालीवाल की युगलपीठ ने भूमियों का अर्जन किए बिना ही कोयला खनन किए जाने के आरोप को गंभीरता से लिया। इसी के साथ केंद्र शासन, सीमेंट कंपनी सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।यह […]

You May Like