
भिंड। कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने लोक सेवा केन्द्र के संचालन में सुधार नहीं पाये जाने एवं लोक सेवा केन्द्र की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों में आरएफपी अनुबंध एवं जारी आदेश, निर्देशों के क्रम में अनुबंधित ऑपरेटर एवं संचालक लोक सेवा केन्द्र आलमपुर नीलेश दुबे पर 50 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। लहार एसडीएम विजय सिंह यादव के आलमपुर लोक सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण करने के बाद ये कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि अनुबंधित ऑपरेटर, लोक सेवा केंद्र संचालकों पर अधिरोपित शास्ति 03 कार्य दिवस में निर्धारित मद में जमा कर चालान की एक प्रति अपर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
