कार की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत 

सतना : सतना-चित्रकूट मार्ग पर मंगलवार की शाम हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना कार और बाइक के बीच हुई टक्कर के कारण होना बताया गया. पुलिस द्वारा कार को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़मनियां कोठार गांव के निवासी पंकज मवासी पिता सरजू उम्र 22 वर्ष और विष्णु मवासी पिता स्व. सुखकरण उम्र 21 वर्ष अपनी बाइक क्र. एमपी 35 एमएफ 2834 पर सवार होकर जा रहे थे.

बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक बरौंधा पहुंची तो शराब दुकान के सामने से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार क्र. एमपी 13 जेडयू 0327 के चालक ने जारदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर कई फीट दूर जा गिरे. गंभीर चोट आने के कारण दोनों नीचे गिरकर बेसुध हो गए. इसी दौरान कार चालक वाहन को छोडक़र मौके से भाग निकला. घटना होती देख आस पास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए मझगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

  सीएचसी में ब्रॉट डेड घोषित
सीएचसी मझगवां में जांच करने पर चिकित्सक द्वारा उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में भेज दिया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मझगवां पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित करने वाली कार को जब्त कर लिया गया और वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी गई.

Next Post

आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस

Wed Jul 1 , 2026
आवारापन 2 के टीजर के बीच 2007 में रिलीज हुई आवारापन की कास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान हाशमी ने 2 करोड़ रुपये फीस ली थी, जबकि श्रिया सरन को 50 लाख रुपये मिले थे। अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज होने […]

You May Like