चलती ट्रेन में चार्जिंग पर लगा आईफोन चोरी, जीआरपी ने उज्जैन भेजी जीरो पर एफआईआर

इंदौर: जीआरपी इंदौर ने चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी होने के मामले में जीरो पर अपराध दर्ज कर केस डायरी जीआरपी उज्जैन को भेज दी है. बड़वानी निवासी संजय मुजाल्दे 21 जून को ट्रेन अवंतिका एक्सप्रेस के जनरल कोच में वापी से इंदौर की यात्रा कर रहे थे. यात्रा के दौरान उन्होंने अपना करीब 12 हजार रुपए कीमत का आईफोन चार्जिंग पर लगाया और सो गए. देवास स्टेशन पर नींद खुलने पर मोबाइल गायब मिला, अज्ञात चोर मोबाइल चोरी कर ले गया. घटना का क्षेत्राधिकार जीआरपी उज्जैन का होने से जीरो पर अपराध दर्ज कर केस डायरी जीआरपी उज्जैन भेज दी है.

Next Post

तबादला के 2 महीने बाद भी नही सौपा प्रभार

Sat Jul 11 , 2026
सिंगरौली :जिला मुख्यालय बैढ़न के लीड कॉलेज के चर्चित प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्धिक्की का तबादला होने के दो महीने बाद भी प्रभार यहां का नही सौपा है और न ही जेम पोर्टल समेत अन्य का आईडी-पासवर्ड दिया है। हालांकि इस बीच स्थानांतरित प्राचार्य बीमारी बताकर अवकाश पर थे, जबकि वे […]

You May Like