तबादला के 2 महीने बाद भी नही सौपा प्रभार

सिंगरौली :जिला मुख्यालय बैढ़न के लीड कॉलेज के चर्चित प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्धिक्की का तबादला होने के दो महीने बाद भी प्रभार यहां का नही सौपा है और न ही जेम पोर्टल समेत अन्य का आईडी-पासवर्ड दिया है। हालांकि इस बीच स्थानांतरित प्राचार्य बीमारी बताकर अवकाश पर थे, जबकि वे तबादला रोकवाने भोपाल के साथ-साथ जबलपुर उच्च न्यायालय तक भाग-दौड़ कर रहे थे। डबल बैंच से भी राहत नही मिली।

दरअसल लीड कॉलेज बैढ़न के प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्धिक्की कटनी जिले के बोहरीबंद कॉलेज के लिए कई साल पहले भी हुआ था, लेकिन 30 अप्रैल को उच्च न्यायालय के दखल के बाद उन्हें उच्च शिक्षा विभाग से बोहरीबंद कॉलेज जाने के लिए निर्देश मिला। इस बीच वे मेडिकल अवकाश पर चले गये। सूत्र बताते हैं कि वे तबादला रोकवाने के लिए हर संभव प्रयास किये, अंतत: उच्च न्यायालय जबलपुर के डबल बैंच से भी स्थानांतरित प्राचार्य को राहत नही मिली, लेकिन महाविद्यालय के सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्धिक्की ने महाविद्यालय के प्रभार के साथ-साथ जेम पोर्टल समेत अन्य का पासवर्ड-आईडी प्रभारी प्राचार्य को नही सौपा है, जिससे महाविद्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जबकि लीड कॉलेज से जिले के 9 महाविद्यालयों का मॉनिटरिंग यही से होती है। फिलहाल स्थानांतरित प्रोफेसर एवं प्रभारी प्राचार्य, अब तक प्रभार क्यों नही दिये, इस पर भी तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

इनका कहना
महाविद्यालय का प्रभार अभी तक नही मिला और न ही जेम पोर्टल समेत अन्य का भी आईडी-पासवर्ड भी नही मिला है। यहां से स्थानांतरित प्रभारी प्राचार्य को समस्त प्रभार देने के लिए दो बार पत्राचार किया गया है, लेकिन उसका कोई जवाब नही आया है। कामकाज प्रभावित हो रहा है।
आरके झा
प्राचार्य, डिग्री कॉलेज, बैढ़न

Next Post

एस-400 के भविष्य को लेकर तुर्की से संपर्क में है रूस

Sat Jul 11 , 2026
मॉस्को, 11 जुलाई (वार्ता) रूस ने कहा है कि वह तुर्की के पास मौजूद रूसी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के भविष्य को लेकर अर्दोगान प्रशासन के साथ संपर्क में है। क्रेमलिन का यह बयान शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि तुर्की इन […]

You May Like